भाई दूज का त्योहार: शहर में दिखा जोश और उल्लास - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025

भाई दूज का त्योहार: शहर में दिखा जोश और उल्लास

भाई दूज का त्योहार: शहर में दिखा जोश और उल्लास

आगरा में भाई दूज का त्योहार हर्षोल्लास और परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांवों तक हर घर में बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।

जेल में बंद भाइयों से मिलने उमड़ीं बहनें

भाई दूज के दिन जेल में बंद भाइयों से मिलने के लिए बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। आगरा जिला जेल में सुबह से ही सैकड़ों बहनें अपने बंदी भाइयों को तिलक लगाने और राखी के बाद का यह दूसरा स्नेह पर्व मनाने पहुंचीं। जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

मथुरा में यमुना स्नान

मथुरा के विश्राम घाट पर भाई दूज के दिन यमुना स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि भाई दूज पर यमुना में बहन के साथ स्नान करने से भाई को यम के भय से मुक्ति मिलती है। इसी आस्था को जीते हुए हजारों भाई-बहन घाट पर यमुना स्नान के लिए पहुंचे।

कायस्थ समाज में भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा

भाई दूज का दिन कायस्थ समाज के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन भगवान चित्रगुप्त जी सृष्टि के लेखा-जोखा रखने वाले देवता की पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। शहर के चित्रगुप्त मंदिरों, कायस्थ सभा भवनों और घर-घर में चित्रगुप्त पूजा हुई।

रेलवे और बस स्टेशनों पर भारी भीड़

भाई दूज के अवसर पर शहर के रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दिल्ली, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस और फिरोजाबाद जाने वाली अधिकांश बसें और ट्रेनें पूरा दिन फुल रहीं। कई यात्रियों को टिकट न मिलने पर जनरल कोच और बस की छत तक सफर करते देखा गया।

video

Pages