आगरा में दिव्य छप्पन भोग महोत्सव 2025 की तैयारियां शुरू
आगरा में श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार द्वारा आयोजित दिव्य छप्पन भोग महोत्सव 2025 की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया, जहां गिरिराज महाराज की दिव्यता और भक्तिमय स्वरूप से परिसर आलोकित हो उठा।
इस सात दिवसीय महोत्सव में भक्तों को भक्ति, सेवा और संस्कृति का दुर्लभ अनुभव मिलने वाला है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह–संस्थापक मयंक अग्रवाल, संरक्षक कपिल नागर, वीरेंद्र सिंघल, विजय अग्रवाल, अध्यक्ष अजय सिंघल, महामंत्री विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल, संयोजक पुनीत अग्रवाल, तथा मंडल पदाधिकारियों ने गिरिराज जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
महोत्सव में इस बार भक्तों को दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव देने हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं। चलते हुए बादलों के मध्य 20 फ़ुट ऊंचे स्वर्ण हंस रथ पर विराजमान श्री गिरिराज धरण भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति कराएंगे। सह–संस्थापक मयंक अग्रवाल ने बताया कि दर्शन व्यवस्था, छप्पन भोग की सज्जा, साधु सेवा, फूल बंगला और महाप्रसाद सहित सभी व्यवस्थाएँ भक्तों की सुविधा और गरिमा को ध्यान में रखकर की जा रही हैं।
आगरा शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल उस समय चरम पर पहुंच गया जब श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार ने आगामी दिव्य छप्पन भोग महोत्सव 2025 की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ कर दिया। इस महोत्सव में हजारों भक्तों को एक मंच पर जोड़ना ही इस महोत्सव की सबसे बड़ी शक्ति है।
ये है कार्यक्रमों की रूपरेखा:
- 8 दिसंबर: वाटर वर्क्स गौशाला में छप्पन भोग एवं गौ–पूजन।
- 17 दिसंबर: रावतपाड़ा तिराहा से रामबरात मार्ग तक भव्य आमंत्रण यात्रा।
- 25 दिसंबर: गोवर्धन में भट्टी पूजन।
- 26 दिसंबर: पारंपरिक मेहंदी महोत्सव।
- 28 दिसंबर: हजारों भक्तों की उपस्थिति में गोवर्धन परिक्रमा, गिरिराज जी का अभिषेक अनुष्ठान।
- 29 दिसंबर: श्री गुरु काष्र्णि आश्रम, आन्योर, गोवर्धन में दिव्य छप्पन भोग, फूल बंगला, महाप्रसाद, साधु सेवा एवं संध्याकालीन भजन संध्या।