आगरा पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में शातिर चोर को किया गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

आगरा पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में शातिर चोर को किया गिरफ्तार

आगरा पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में शातिर चोर को किया गिरफ्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में हुई भैंस चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मुस्तकीम उर्फ बड्डी उर्फ बन्टी पुत्र अफजाल निवासी कैन्ट सुल्तानपुरा गुम्मट थाना सदर बाजार आगरा के रूप में हुई है।

मुस्तकीम ने पूछताछ में बताया कि वह भैंस चोरी कर बेचकर धन कमाता है और अपने मौज-मस्ती में खर्च करता है। उसने यह भी बताया कि कुछ समय पहले उसने अपने अन्य साथियों शिवम, योगेश, और टिंकू के साथ मिलकर भैंस चोरी करके बेचने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उसके साथियों को पकड़ लिया था और वह वहाँ से भाग गया था।

पुलिस ने मुस्तकीम के खिलाफ थाना मलपुरा पर मु0अ0सं0 33/2026 धारा 303 (2) बीएनएस और धारा 317(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चोरी की गई भैंस को पहले ही बरामद कर लिया था और उसे वादी को सुपुर्द कर दिया था।

video

Pages