अतिरिक्त दहेज की मांग और कैमरे का पहरा: बहू की निजता पर हमला
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न और निजता भंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज मांगने और घर में कैमरे लगाकर उसकी निजी जिंदगी पर नजर रखने का आरोप लगाया है।
पीड़िता की शादी 12 मार्च 2019 को कपिल देव से हुई थी। शादी में 15 लाख रुपये नकद, आभूषण, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और बुलेट मोटरसाइकिल दी गई थी। लेकिन ससुराल वाले फिर भी कार और दो लाख रुपये और अतिरिक्त दहेज मांगने लगे। देवर जीतू ने घर के बेडरूम और किचन में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए, जिससे पीड़िता की निजता पर हमला हुआ।
जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो 12 दिसंबर 2025 को उसके साथ मारपीट की गई और उसे दो छोटे बच्चों के साथ ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने ट्रांस यमुना थाने में शिकायत दर्ज कराई।