छीपीटोला जैन भवन में राज्य कर विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रम संपन्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 9 जून 2026

छीपीटोला जैन भवन में राज्य कर विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रम संपन्न

छीपीटोला जैन भवन में राज्य कर विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रम संपन्न

राजस्व वृद्धि एवं कर अनुपालन पर जोर, व्यापारी संवाद कार्यक्रम में साझा हुई महत्वपूर्ण जानकारियां

आगरा:-छीपीटोला,जैन भवन में राज्य कर विभाग, खंड-13 आगरा की ओर से सोमवार शाम को एक व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को जी०एस०टी० की कानूनी व्यवस्थाओं, नये संशोधनों और नियमों के पालन सम्बन्धी प्रावधानों की जानकारी देना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना था । राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में व्यापारिक संगठनों व व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान राज्य कर खण्ड-13 आगरा के उपायुक्त गौरव प्रताप सिंह, उपायुक्त राहुल द्विवेदी, सहायक आयुक्त अमित कुमार श्रीवास्तव, राज्य कर अधिकारी विवेक कुमार त्रिवेदी ने व्यापारियों को जी०एस०टी० से जुड़े विभिन्न तकनीकि पहलुओं के बारे में विस्तार से समझाया। अधिकारियों ने जी०एस०टी० रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, ई-वे बिल के नये नियम, इनपुट टैक्स क्रेडिट, कर भुगतान, नियम-14ए और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। इसके साथ ही उपस्थित व्यापारियों द्वारा उठाये गये अलग-अलग सवालों और व्यावहारिक समस्याओं पर भी खुलकर चर्चा की गयी और अधिकारियों द्वारा उनका उचित समाधान करने का प्रयास किया गया । 
इस अवसर पर छीपीटोला ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  मुकेश जैन, उपाध्यक्ष विराग जैन व अमर सिंह वर्मा, संयुक्त मंत्री श्री मणि जैन एवं अन्य व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
.................

video

Pages