दंपति को बंधक बनाकर ढाई घंटे तक मनमानी करते रहे बदमाश, नकदी और जेवरात लूटकर हो गए फरार... - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 17 मई 2023

दंपति को बंधक बनाकर ढाई घंटे तक मनमानी करते रहे बदमाश, नकदी और जेवरात लूटकर हो गए फरार...

दंपति को बंधक बनाकर ढाई घंटे तक मनमानी करते रहे बदमाश, नकदी और जेवरात लूटकर हो गए फरार...

यूपी:-मुजफ्फरनगर के रतनपुरी इलाके के रियावली नंगला में बदमाशो ने  लूट की वारदात को अंजाम दिया। दंपति को बंधक बनाकर लगभग ढाई घंटे तक कमरों और अलमारियों को खंगालते रहे। अंत में बदमाश 50 हजार से अधिक की नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए। बुधवार बंधनमुक्त होकर पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने वारदात स्थल का मुआयना किया है। बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया देर रात करीब साढ़े 12 बजे वह अपनी पत्नी रूबीना के साथ बरामदे में सो रहा था। तभी दीवार फांदकर लगभग छह से सात नकाबपोश बदमाश भीतर घुस आए। बदमाशों ने तमंचा और तलवार की नोक पर दंपति को बंधक बना लिया। जिस चादर को मुबारिक सोया था, उससे ही हाथ-पैर बांध दिए। वहीं रूबीना के दुप्पटे से उसके पैर चारपाई से बांध दिए। इसके बाद अलमारियों की चाबी मांगी।

दो लाख रुपये का जिक्र करते रहे..

बदमाश निरंतर दो लाख रुपये का जिक्र करते रहे। इसकी पूछताछ दंपति की, इन्कार करने पर दोनों के साथ मारपीट की गई। लगभग ढाई घंटे तक कमरों और अलमारियों को खंगालते रहे। अलमारी में रखे 53 हजार रुपये और लगभग एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूट लिये। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।

video

Pages