किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में "एक पौधा मां के नाम"
तुलसी माता का पौधा वितरित कर सनातन धर्म का किया प्रचार
जनपद आगरा मुनीष अल्वी:- किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में पेड़ बचाओ अभियान एवम् सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत एक "पौधा मां के नाम" के स्लोगन के साथ सभी अभिभावकों में तुलसी माता का पौधा वितरित किया गया और इसके औषधिय गुणों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भावना शर्मा ( प्रबंधक महिला जन कल्याण सोसाइटी आगरा), मीनू पारासर ( अध्यक्ष), उषा बघेल (उपाध्यक्ष), मीनाक्षी सिकरवार (अध्यक्ष), वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी), मनीष मित्तल (मिग्फ्रे डॉयरेक्टर) ,रीना जालान (मिग्फ्रे को अध्यक्ष), डाक्टर स्वाती चंद्रा (मिग्फ्रे को डायरेक्टर), नूपुर सिंघल (मिग्फ्रे कॉर्डिनेटर), सुनैना नाथ (प्रधानाचार्या) आदि उपस्थित रहें l
कार्यक्रम का शुभारम्भ सभी विशिष्ठ अतिथि द्वारा सरस्वती मां एवम् मिग्फ्रे फाउंडर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय कॉर्डिनेटर ज्योति और कीर्ति द्वारा पट्टिका एवम फूलों की माला पहनाकर किया गया। पेड़ बचाओ अभियान के अंतर्गत विशिष्ट अतिथि भावना शर्मा एवम प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल द्वारा सभी अभिभावकों को तुलसी जी का पौधा वितरित किया गया और पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया गया ।
मिग्फ्रे डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल ने बताया की तुलसी श्री कृष्ण को सबसे प्रिय है और इसीलिए उनके भोग की हर वस्तु में तुलसी के पत्तो का समावेश होता हैं l
श्रीमती रीना जालान और डाक्टर स्वाती चंद्रा द्वारा सभी अभिभावकों को तुलसी पूजा का महत्व बताया।
प्रबंधक भावना शर्मा ने कहा की तुलसी का पौधा घर में सुख, समृद्धि और शान्ति लाता हैं l
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय सुपरवाइजर ममता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में दुर्गेश,नूपुर, प्रीति,अनीता,पुष्पा, दीपिका, वर्षा, रुचि, साधना, प्रिया, खुशबू, मीनाक्षी, कीर्ति, सीमा, कुमकुम, तृप्ति, यशोदा, अंजू, संगीता, दीक्षा, लवली, प्रीति सक्सेना, हिना, विशाल सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।