मिलेट्स की उन्नति हेतु जनपद स्तरीय रोड-शो का हुआ आयोजन, - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 25 जनवरी 2025

मिलेट्स की उन्नति हेतु जनपद स्तरीय रोड-शो का हुआ आयोजन,

मिलेट्स की उन्नति हेतु जनपद स्तरीय रोड-शो का हुआ  आयोजन, 

मिलेट्स की खेती, विभिन्न प्रकार के उत्पादों के उपभोग एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ श्रव्य दृश्य माध्यमों से नागरिकों किया गया जागरूक।

आगरा:- कृषि विभाग की कृषकों हेतु महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन 2024-25 में न्यूट्रीसीरियल घटक योजनान्तर्गत मिलेट्स की उन्नति हेतु प्राविधानिक जागरूकता कार्यक्रम में जनपद स्तरीय रोड-शो का आयोजन कराया गया। मिलेट्स की खेती, विभिन्न प्रकार के उत्पादों के उपभोग एवं उनसे होने वाले स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभ विषय पर श्रव्य दृश्य माध्यमों से नागरिकों जागरूक करने हेतु कृषि विभाग जनपद आगरा के कार्मिकों तथा कृषक विशाल रूप में रोड शो आयोजन हेतु उप कृषि निदेशक, आगरा कार्यालय, नार्मल स्कूल कम्पाउण्ड, शाहगंज रोड, आगरा परिसर में एकत्रित हुए। मिलेट्स नारों के उद्घोष के साथ संयुक्त कृषि निदेशक, आगरा मण्डल, आगरा तथा उप कृषि निदेशक, आगरा द्वारा रोड-शो का शुभारम्भ कर हरी झण्डी दिखाते हुए सूरसदन प्रेक्षाग्रह, सूरसदन के लिए रवाना किया गया। रोड शो में उत्साह के साथ नारों का उद्घोष करते हुए तथा मिलेट्स संगीत के साथ समूह सुभाष पार्क चौराहे से महात्मा गांधी मार्ग द्वारा सूरसदन पहुंच कर उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
------------------

video

Pages