आगरा में डॉक्टर दंपती के घर चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, कैश सहित ज्वैलरी बरामद, दो अरेस्ट।
आगरा के खेरागढ़ में रहने वाले डॉ. अनुज तेवतिया अपनी पत्नी डॉ. अलका के साथ कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए मुंबई गए थे, आठ जनवरी की रात को पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे हुए हैं। बदमाश घर से ज्वैलरी, कैश और चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए थे
मुठभेड़ में दो बदमाश अरेस्ट
पुलिस बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में जुटी थी, शुक्रवार सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, पुलिस की गोली लगने से कागरौल के रहने वाले रंजीत और शिवकुमार के पैर में गोली लगी है उन्हें भर्ती कराया है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि कागरौल के रहने वाले रंजीत, उम्मेद और शिव कुमार ने डॉक्टर दंपती के मकान में चोरी की थी। बदमाशों के पस से पुलिस ने 2.50 लाख रुपये, चोरी किए गए चांदी के सिक्के और ज्वैलरी जब्त की है।