आगरा में मीडियाकर्मी पर राशन डीलरों से धन उगाही का आरोप,मुकदमा दर्ज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

आगरा में मीडियाकर्मी पर राशन डीलरों से धन उगाही का आरोप,मुकदमा दर्ज

आगरा में मीडियाकर्मी पर राशन डीलरों से धन उगाही का आरोप,मुकदमा दर्ज

आगरा में एक मीडियाकर्मी पर राशन डीलरों से धन उगाही करने का आरोप लगा है। आरोप है कि वह खुद को मीडियाकर्मी बताकर राशन डीलरों के दुकानों की वीडियो बनाता था और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देकर अवैध वसूली करता था।

रकाबगंज थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। 52 राशन डीलरों ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर दी है। डीलरों का आरोप है कि आरोपी राहुल कश्यप उन्हें लगातार परेशान कर रहा था और जिलाधिकारी, जिला पूर्ति कार्यालय व अन्य अधिकारियों को फर्जी शिकायतें भेजकर दबाव बनाता था।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीलरों ने ताजगंज, ट्रांसयमुना, ईदगाह छत्ता, लोहामंडी और सदर क्षेत्र में रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

video

Pages