भैंस चोर गिरोह के 04 शातिर सदस्य गिरफ्तार, चोरी की भैंस बेचकर बांटे थे पैसे, पिकअप और नकदी बरामद
बमरौली कटारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फतेहपुर सीकरी के पशु पीठ में 60 हजार में बेची थी भैंस, सर्विस लेन से दबोचे गए आरोपी
जनपद आगरा:- थाना बमरौली कटारा पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्र के अंतर्गत एक घर से भैंस चोरी करने वाले गिरोह के 4 शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान सर्विस लेन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एक महिंद्रा मैक्स पिकअप गाड़ी, चोरी की भैंस को बेचकर मिले 40 हजार रुपये नकद, लोहे की सांकल और रेशम की रस्सी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, बीती 12 जून 2026 को बमरौली कटारा थाने में एक पीड़ित (वादी) द्वारा तहरीर दी गई थी कि 11-12 जून की दरमियानी रात को अज्ञात चोरों ने उसके घर के बाहर बंधी भैंस चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 75/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।
पुलिस कमिश्नर और पुलिस उपायुक्त (पूर्वी जोन) के निर्देश तथा सहायक पुलिस आयुक्त (फतेहाबाद) के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी बमरौली कटारा को टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे।
14 जून 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से खास सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और सर्विस लेन से घटना में संलिप्त चारों अभियुक्तों को दबोच लिया। बरामद माल के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बी.एन.एस.की बढ़ोतरी की गई है।
पूछताछ में कबूला जुर्म: 60 हजार में बेची थी भैंस
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने 11 जून की रात को बमरौली कटारा तालाब के पास वाली गली में स्थित एक घर से भैंस चोरी की थी। आरोपी रेशम की रस्सी से भैंस को बांधकर खींचते हुए पिकअप गाड़ी में लादकर ले गए थे। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी के पशु पीठ (बाजार) में उस भैंस को 60 हजार रुपये में बेच दिया।
बेचे गए पैसों को चारों ने आपस में बांट लिया था, जिसमें से कुछ पैसे उन्होंने तेल और खाने-पीने में खर्च कर दिए और बचे हुए 40 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की भोला उर्फ इस्तकीम पुत्र मुस्तकीम निवासी कस्बा व थाना कोसीकलां, मथुरा / स्थायी पता कस्बा व थाना शमशाबाद, आगरा,कासिम पुत्र जुम्मा कुरैशी निवासी मोहल्ला गोपालपुरा, कस्बा व थाना शमशाबाद, आगरा,नदीम पुत्र शब्बीर अली निवासी ग्राम नदरई थाना कोतवाली कासगंज,कुंजा पुत्र फरियाद मिया निवासी ग्राम नदरई थाना कोतवाली कासगंज के रूप में हुई है। नकद 40 हजार रुपये (भैस बेचकर मिले पैसे, 1 अदद मैक्स पिकअप गाड़ी (घटना में प्रयुक्त, 1 पुरानी लोहे की सांकल (माल मसरूका,1 रेशम की रस्सी