हत्या के प्रयास के मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार, बासौनी पुलिस की कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 8 जून 2026

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार, बासौनी पुलिस की कार्रवाई

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार, बासौनी पुलिस की कार्रवाई

आगरा। पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना बासौनी पुलिस ने एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, 5 जून 2026 को थाना बासौनी क्षेत्र में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाद संख्या 7394/20, मुकदमा संख्या 007/20 में वांछित एक वारंटी अभियुक्त जिला जेल आगरा के पास मौजूद है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेल रोड क्षेत्र में पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम पुरा बाघराज, थाना बासौनी, कमिश्नरेट आगरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज है तथा वह न्यायालय से जारी वारंट में वांछित चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है तथा कानून से बचने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages