जिलाअधिकारी आगरा द्वारा जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक में कैच द रेन कार्यक्रम का शुभारंभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

जिलाअधिकारी आगरा द्वारा जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक में कैच द रेन कार्यक्रम का शुभारंभ

जिलाअधिकारी आगरा द्वारा जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक में कैच द रेन कार्यक्रम का शुभारंभ

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल संरक्षण हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए नेहरू युवा केंद्रों के माध्यम से जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है मार्च 2021 तक अभियान के अंतर्गत जिले में जल शक्ति केंद्र की स्थापना जल निकायों की पहचान, भवनों की छतों से वर्षा जल का संचयन पारंपरिक जल स्रोतों का रखरखाव इत्यादि के लिए कैच द रेन अभियान चलाया जा रहा है
आगरा जनपद में केस जागरण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी आगरा द्वारा जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक में वर्चुअल माध्यम से किया गया अभियान का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि सभी विभाग मिलकर जल संरक्षण के इस अभियान को जन अभियान बनाएं उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु से पहले सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं जिसमें सरकारी भवनों की छतों से वर्षा जल का संचयन मौजूदा जल निकायों का जीआईएस का मानचित्रण करने तथा परंपरागत जल निकायों का पुनरोद्धार करने जैसे प्रमुख कार्य है

अभियान की रूपरेखा  उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिला युवा अधिकारी संदीप कौर ने कहा कि इस राष्ट्रीय अभियान में सभी का सहयोग अपेक्षित है नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों एवं युवा मंडलों के सदस्यों द्वारा जनपद में प्रारंभिक रूप से चयन 509 में नुक्कड़ नाटक पदयात्रा रैली नारा लेखन जल संवाद जल शपथ विभिन्न प्रकार के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा

video

Pages