अजमेर शरीफ से लौट रहे जायरीनो के लिए आगरा में रिलीफ कैंप का आयोजन किया गया
जनपद आगरा सद्दाम खान - बज्मे खुद्दाम अबुल औलाई तंजीम के द्वारा कोठी मीना बाजार ग्राउंड में रिलीफ कैंप का आयोजन किया गया। रिलीफ कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीएम सिटी डॉक्टर प्रभाकांत अवस्थी ने किया।
कोठी मीना बाजार ग्राउंड में रिलीफ कैंपों के अलावा अस्थाई चिकित्सालय, अस्थाई पुलिस चौकी, स्नान ग्रह, सवील प्याऊ, मोबाइल चार्ज, खोया पाया कैंप, लंगर खाना आदि की व्यवस्थाएं की गई।
इस मौके पर जाहिद हुसैन, शरीफउद्दीन, रमनलाल गोयल, यामीन कादरी, जमीरउद्दीन, मुजफ्फर हुसैन, मोहम्मद शादाब, ताजुद्दीन, शराफत हुसैन अब्दुल बारी, शहजाद उद्दीन, नईमुद्दीन, करम इलाही, नूर इलाही, मोहम्मद आसिफ आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।