नगर निकाय चुनाव के नतीजों में कहीं खिले चेहरे तो कहीं मुरझाए - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 15 मई 2023

नगर निकाय चुनाव के नतीजों में कहीं खिले चेहरे तो कहीं मुरझाए

नगर निकाय चुनाव के नतीजों में कहीं खिले चेहरे तो कहीं मुरझाए 

जनपद आगरा:-आगरा के 100 वार्डों से 512 प्रत्याशी खड़े हुए थे. जानिए आपके वार्ड में किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले…कई वार्डों में कुछ ही अंतर से हुई हार—जीत

आगरा नगर निगम चुनाव में इस बार 100 वार्डों पर 512 प्रत्याशी पार्षद पद के लिए खड़े हुए थे. शनिवार को मतगणना में सभी 100 वार्डों का रिजल्ट निकला जिसमें 58 वार्डों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीते तो वहीं 27 पर बहुजन समाज पार्टी के. 11 निर्दलीय भी पार्षद बने. सपा के तीन और कांग्रेस का सिर्फ एक प्रत्याशी ही चुनाव जीता. लेकिन इसके बावजूद कई वार्ड ऐसे रहे जहां कड़ी टक्कर देखने को मिली और जहां हार जीत में मामूली अंतर रहा.चुनाव की मतगणना के नतीजों के दौरान कहीं चेहरे खिले तो कहीं मुरझाए हुए नजर आए ।

वार्ड नं 82 में जीती साइकिल
नगर निगम वार्ड नं 82 टेडी बगिया से सपा प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी को हराया है आपको बता दें कि वार्ड 82 से सपा प्रत्याशी सज्जन अली चुनावी मैदान में थे और कई पार्टियों के प्रत्याशी भी इसी वार्ड में अपनी किस्मत को अजमा रहे थे मतगणना के दौरान सपा ,बसपा में जोरदार टक्कर हुई तो सपा ने बसपा प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की है क्षेत्रीय जनता ने विकास के नाम पर वोट देकर सज्जन अली को जिताया है ,जीतने के बाद सज्जन अली का समस्त वार्ड में स्वागत सम्मान हुआ तो वहीं सज्जन अली ने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करते हुए विकास करने का वादा किया ।

वार्ड नं 61 में मुरझाया कमल साइकिल ने पकड़ी रफ्तार
आगरा नगर निगम के वार्ड 61 ख़्वासपुरा से कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे और सभी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे थे लेकिन अब क्षेत्रीय जनता समझदार हो चुकी है जनता ने पुनः जरीना बेगम पर विश्वास जताते हुए विकास पर वोट किया और जरीना बेगम पुनः पार्षद बन गई है मतगणना के दौरान सुबह से ही अटकलें तेज हो गई थी वार्ड 61 में भाजपा और सपा की सीधी टक्कर थी साइकिल के आगे कमल मुरझा गया सपा प्रत्याशी जरीना बेगम ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत का परचम लहराया है।

वार्ड 32 में फीकी पड़ी कमल की चमक
आगरा नगर निगम के वार्ड 32 नाई की सराय से कई पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे लेकिन वार्ड 32 की जनता बसपा और भाजपा की सीधी टक्कर बता रही थी लेकिन जब मतगणना हुई तो हाथी की चाल ने बड़ी तेज रफ्तार पकड़ी रफ्तार के आगे कमल पूरी तरह मुरझा गया ।
वार्ड नं 32 बसपा से डॉ यशपाल सिंह चुनावी मैदान में थे और भाजपा प्रत्याशी को हराकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की है ,क्षेत्रीय जनता ने विकास के नाम पर वोट किया है और डॉ यशपाल सिंह विकास पुरुष है और फिर एक बार वार्ड 32 में विकास की गंगा बहेगी।


वार्ड 13 में बसपा ने दी भाजपा को टक्कर
नगर निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं वार्ड नं 13 से बसपा प्रत्याशी इमराना अब्बास ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की है ,वार्ड नं 13 से कई पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे लेकिन जनता ने विकास के नाम पर वोट देकर इमराना अब्बास को जिताया है वहीं विजेता प्रत्याशी ने अपनी जीत को जनता की जीत बताया है और वार्ड में विकास करने का वादा किया ।

video

Pages