जैद हारून खान ने हाईस्कूल में प्राप्त किए 90% अंक ,इंजीनियर बनने का सपना - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 15 मई 2023

जैद हारून खान ने हाईस्कूल में प्राप्त किए 90% अंक ,इंजीनियर बनने का सपना

जैद हारून खान ने हाईस्कूल में प्राप्त किए 90% अंक ,इंजीनियर बनने का सपना 

जनपद आगरा:- सीबीएसई बोर्ड का 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ है जिसमें अनेकों छात्र छात्राओं ने अच्छे नंबर लाकर अपने शहर का नाम रोशन किया है इसी क्रम में सेंट क्लियर्स स्कूल आगरा कैंट के छात्र जैद हारून खान ने दसवीं की परीक्षा में 90% अंक प्राप्त अपने समाज क्षेत्र एंव शहर का नाम रोशन किया है जैद हारून खान ने अपनी सफलता का श्रेय पिता हारून खान एंव मां शबाना को दिया है जैद हारून खान सदर बाजार आगरा के निवासी हैं उन्होंने दिन-रात शिक्षा में मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की है जैद हारून खान बचपन से ही शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी रहे हैं ,जैद ने बताया कि वह जेईई की तैयारी करके मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहते हैं और नई नई तकनीकी मशीनों का अविष्कार करने का सपना है ।

समाचार राइट टीम जैद हारून खान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

video

Pages