जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 02 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक स्वच्छता जागरूकता अभियान का होगा आयोजन। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 26 सितंबर 2023

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 02 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक स्वच्छता जागरूकता अभियान का होगा आयोजन।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 02 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक स्वच्छता जागरूकता अभियान का होगा आयोजन।

आयोजन की सफलता हेतु एक निर्वाचक मण्डल गठित।

आगरा-जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विविधक सेवा प्राधिकरण ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार मा0 न्यायमूर्ति सूर्यप्रकाश केसरवानी, वरिष्ठ न्यायाधीश, उच्च न्यायालय इलाहाबाद/कार्यपालक अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा इस वर्ष महात्मा गाँधी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर के अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दिनांक 02.10.2023 से दिनांक 09.10.2023 तक स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित करने हेतु साप्ताहिक कार्यक्रम की अनुमोदित कार्ययोजना प्रस्तावित किया गया है। 
जनपद न्यायाधीश ने आगे यह भी अवगत कराया है कि उक्त आयोजन की सफलता हेतु एक निर्वाचक मण्डल गठित किया गया है, जिसमें जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा को अध्यक्ष नामित किया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस आयुक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला सूचना अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।  
उन्होंने आगे यह भी बताया है कि गठित निर्वाचक मण्डल में जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त विद्यालयों को अपने-अपने स्तर से यथोचित निर्देश जारी किये जायेगे। उक्त के सम्बन्ध में सूचना उपरोक्त पदाधिकारी को सुलभ सन्दर्भ हेतु प्रेषित की जायेगी। इस आदेश की प्रति जनपद न्यायालय, आगरा की वेबसाइट पर अपलोड भी किया जायेगा।

---------------

video

Pages