डायट आगरा के सुरक्षा संरक्षा प्रशिक्षण में सड़क सुरक्षा के सत्र का हुआ आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 26 सितंबर 2023

डायट आगरा के सुरक्षा संरक्षा प्रशिक्षण में सड़क सुरक्षा के सत्र का हुआ आयोजन

डायट आगरा के सुरक्षा संरक्षा प्रशिक्षण में सड़क सुरक्षा के सत्र का हुआ आयोजन

आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर सड़क एवं यातायात सुरक्षा पर विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया ।उप शिक्षा निदेशक, डायट आगरा,डॉ इंद्रप्रकाश सोलंकी  ने इस प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना हमारा दायित्व है ताकि विद्यालयों में बच्चे इन नियमों से परिचित हो सकें तथा विद्यालय तक पहुंचने में दुर्घटनाओं से बच सकें ।शिक्षकों एवं छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूकता लाने के लिए सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण में यह सत्र सम्मिलित किया गया है। प्रथम सत्र के प्रारंभ में डायट प्रवक्ता डॉ प्रज्ञा शर्मा ने यातायात के तीन प्रकार के चिन्हों आदेशात्मक,सचेतक ,सूचनात्मक  चिन्हों की जानकारी प्रदान की। अतिथि वक्ता टी आई (यातायात) आशुतोष सिंह ने सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी । मुख्य आरक्षी विष्णु कुमार शर्मा ने विभिन्न एप यू पी 100, आपातकालीन एप , यू पी कॉप,राजमार्ग यात्रा एप , यू पी सिटिजन एप इत्यादि के विषय में विस्तार पूर्वक बताया तथा प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया ।संदर्भदाता मनोज पाठक एवं सीमा यादव ने आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारी साझा की ।उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रतिभागी शिक्षकों ने गतिविधि सत्र में विभिन्न सूचना चिन्हों को बनाया एवं प्रस्तुतिकरण दिया।प्रशिक्षण प्रभारी डॉ प्रज्ञा शर्मा एवं कल्पना सिन्हा ने कार्यक्रम का संयोजन किया । इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय, अनिल कुमार ,यशवीर सिंह, लक्ष्मी शर्मा धर्मेंद्र गौतम ,डॉ दिलीप कुमार गुप्ता, यशपाल सिंह ,हिमांशु सिंह, दीपा गौतम ,रचना यादव आदि उपस्थित रहे।

video

Pages