आगरा में हाईवे पर कार सवार युवकों ने किए स्टंट, वीडियो बनाए जाम लगा। रात में सेंट जोंस चौराहे पर कार सवार ने कई कारों को चपेट में लिया।
गणतंत्र दिवस पर रविवार को सिकंदरा की तरफ से 20 से अधिक कारों से 60 से 70 युवक नारेबाजी करते हुए निकले। कुछ युवक कार पर बैठे हुए थे और स्टंट करते हुए वीडियोग्राफी की। कार को हाईवे पर ही खड़ी कर वीडियो बनाने लगे इससे आईएसबीटी और उसके बाद लॉयर्स कॉलोनी के कट पर जाम लग गया। राहगीरों ने उन्हें रोका तो उनसे भिड़ गए।
सेंट जोंस कालेज चौराहे पर कार हुई अनिंयत्रित