गणतंत्र दिवस पर निकाली बाइक रैली
आगरा। हिन्दू युवा वाहिनी के द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बाइक रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों युवक शामिल हुए। रैली रामबाग से शुरू हुई और दीवानी पर भारत माता की प्रतिमा पर समापन हुआ।
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वही हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अतुल अग्रवाल के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों बाइक पर युवक निकले। रैली की शुरुवात रामबाग से हुई और दीवानी स्थित भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इसका समापन किया गया।