आगरा में अभिभावकों की चिंता: निजी पब्लिशर्स की किताबें 7-8 हजार रुपये में - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 23 मार्च 2026

आगरा में अभिभावकों की चिंता: निजी पब्लिशर्स की किताबें 7-8 हजार रुपये में

आगरा में अभिभावकों की चिंता: निजी पब्लिशर्स की किताबें 7-8 हजार रुपये में

आगरा में नया सेशन शुरू होने जा रहा है, लेकिन अभिभावकों को स्कूलों की ओर से दी जा रही किताबों और कॉपियों की कीमतों से परेशानी हो रही है। अधिकतर स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें मंगाई जा रही हैं, जिनकी कीमत 7-8 हजार रुपये तक है।

एनसीईआरटी की किताबों का सेट 350-400 रुपये में उपलब्ध है, जबकि स्टेशनरी और कॉपियों सहित यह सेट 800 रुपये तक का पड़ता है। लेकिन प्राइवेट पब्लिशर्स का सेट स्टेशनरी और कापियों सहित 8500 रुपये तक का हो रहा है।

अभिभावकों का कहना है कि उन्हें पूरा सेट ही लेना पड़ रहा है, क्योंकि फुटकर किताबें या कॉपियां नहीं दी जा रही हैं। स्कूल संचालकों पर आरोप है कि वे अनावश्यक रूप से तय सिलेबस से अलग पुस्तकें और स्टेशनरी खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

video

Pages