आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए 202 नर्सिंग आफिसर्स को मिला ज्वाइनिंग लैटर. नए स्टाफ के जुड़ने से और बेहतर होगी नर्सिंग व्यवस्था - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 23 मार्च 2026

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए 202 नर्सिंग आफिसर्स को मिला ज्वाइनिंग लैटर. नए स्टाफ के जुड़ने से और बेहतर होगी नर्सिंग व्यवस्था

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए 202 नर्सिंग आफिसर्स को मिला ज्वाइनिंग लैटर. नए स्टाफ के जुड़ने से और बेहतर होगी नर्सिंग व्यवस्था

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी. उप्र लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा 202 अभ्ययर्थियों का चयन एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए किया गया है. रविवार को सभी 202 नर्सिंग आफिसर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए. एसएन में अब नर्सिंग स्टाफ की संख्या 600 तक हो गई है।

ज्वाइनिंग लैटर किया वितरित

इन सभी 202 अभ्यर्थियों को कालेज स्तर पर रविवार को लैक्चर थियेटर-4 में आयोजित कार्यक्रम आयोजित में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक जीएस धर्मेश द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए. मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भर्ती पूरी तरह पारदर्शी रही है. बिना किसी सिफारिश के इन योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. प्रशान्त गुप्ता, उप प्रधानाचार्य डा. टीपी सिंह, प्रमुख अधीक्षक डा. ब्रजेश शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. जीवी सिंह, डा. राजेश गुप्ता, डा. शैफाली मजूमदार, डा. अखिल प्रताप सिंह, डा. प्रीति भारद्वाज, डा. गीतू सिंह एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन, डा दिव्या श्रीवास्तव, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, फिजियोलॉजी विभाग एवं डा. नीतू चौहान, विभागाध्यक्ष, रक्त केन्द्र द्वारा किया गया।

video

Pages