खंदौली में शहादत दिवस पर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि
आगरा/खंदौली:- शहादत दिवस के अवसर पर खंदौली स्थित शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) छात्र सभा द्वारा महान क्रांतिकारी भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान छात्र सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र सेवक अंकित जुरैल (राजा बलवंत सिंह कॉलेज, आगरा) ने किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्शों पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।