दो सगी बहनों ने रचा सफलता का इतिहास, हाईस्कूल परीक्षा में लहराया परचम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

दो सगी बहनों ने रचा सफलता का इतिहास, हाईस्कूल परीक्षा में लहराया परचम

दो सगी बहनों ने रचा सफलता का इतिहास, हाईस्कूल परीक्षा में लहराया परचम

आगरा। प्रतिभा, परिश्रम और अनुशासन का शानदार उदाहरण पेश करते हुए पीपलमंडी स्थित इंद्रभान गर्ल्स इंटर कॉलेज की दो सगी बहनों—प्रिया सागर और आकाशी सागर—ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार बल्कि विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ी बहन प्रिया सागर ने 82 प्रतिशत अंक हासिल कर मेधावी छात्राओं में अपनी जगह बनाई, वहीं छोटी बहन आकाशी सागर ने भी 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। दोनों बहनों की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और क्षेत्र में गर्व का माहौल बन गया।

परिजनों ने बेटियों की सफलता पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। ताऊ अशोक सागर एडवोकेट ने बताया कि दोनों बहनों ने शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीरता दिखाई और निरंतर मेहनत व अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के सकारात्मक वातावरण को दिया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

क्षेत्र के गणमान्य लोगों और शुभचिंतकों ने भी दोनों बहनों को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों की यह सफलता समाज में शिक्षा के महत्व को मजबूती से दर्शाती है।

video

Pages