आगरा आए खान सर. ताजमहल का किया दीदार फैंस में लगी सेल्फी लेने की होड़
आगरा:-फेमस टीचर और यूट्यूबर खान सर ने रविवार को ताजमहल का दीदार किया. रविवार सुबह वह आगरा पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के बीच ताजमहल देखने के लिए पहुंचे. उनको देखते ही मौजूद पर्यटकों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह छा गया. हर कोई खान सर के साथ सेल्फी लेने की होड़ में लग गया. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने व्यवस्था संभाली और लोगों को नियंत्रित किया।