अपर जिलाधिकारी(नगर) की अध्यक्षता में औषधि व्यापारियों एवं जनपदीय औषधि निरीक्षकों के साथ संयुक्त बैठक संपन्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 16 जून 2026

अपर जिलाधिकारी(नगर) की अध्यक्षता में औषधि व्यापारियों एवं जनपदीय औषधि निरीक्षकों के साथ संयुक्त बैठक संपन्न

अपर जिलाधिकारी(नगर) की अध्यक्षता में औषधि व्यापारियों एवं जनपदीय औषधि निरीक्षकों के साथ संयुक्त बैठक संपन्न

लगातार लखनऊ मुख्यालय से की जा रही छापामार कार्यवाही, जिससे जनपद आगरा के सम्मानित व्यापारी दुकान खोलने में कर रहे असहज महसूस

आगरा:-जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी(नगर) की अध्यक्षता में नगर मजिस्ट्रेट महोदय जनपद आगरा, औषधि व्यापारियों, आगरा फार्मा एसोसिएशन एवं जनपदीय औषधि निरीक्षकों के साथ एक संयुक्त बैठक आहूत की गयी। बैठक में सर्वप्रथम जनपद आगरा के औषधि व्यापारी स्व.श्री कमल कुमार, प्रतिष्ठान मालिक लवकुश मेडिकल स्टोर, संत सिंह सूरी मार्केट, कोतवाली, आगरा एवं स्व. श्री प्रेम जैसवानी, प्रोपराइटर मेसर्स रिचा मेडिकल एजेन्सीज, फाउन्टेन, आगरा के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए सभी उपस्थित व्यापारियों एवं जनपदीय अधिकारियों द्वारा उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गयीं।  

 टी.एन. अग्रवाल, आगरा व्यापार मण्डल अध्यक्ष द्वारा सर्वप्रथम जनपद आगरा में आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ के द्वारा गठित औषधि विभाग द्वारा नकली, अधोमानक एवं मिथ्याछाप औषधियों के क्रय-विक्रय एवं भण्डारण पर छापामार कार्यवाही दिनांक 12.06.2026 एवं 13.06.2026 के बारे में कहा गया कि जनपद आगरा में लगातार लखनऊ मुख्यालय से छापामार कार्यवाही की जा रही है जिससे जनपद आगरा के सम्मानित व्यापारी दुकान खोलने में असहज महसूस कर रहे है।  

 महेश अग्रवाल, महामंत्री एवं पुनीत कालरा, मीडिया प्रभारी, आगरा फार्मा एसोसिएशन, आगरा द्वारा कहा गया कि जनपद आगरा में हमारी आगरा फार्मा एसोसिएशन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों पर लगातार छापामार कार्यवाही की जा रही है और लगातार हो रही छापामारी कार्यवाही से जनपद आगरा के व्यापारियों को प्रदेश के अन्य जनपदों से औषधियों के व्यापार करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।  

उपरोक्त सभी कथनों के क्रम में अपर जिलाधिकारी(नगर) महोदय द्वारा आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ की बैठक दिनांक 11.06.2026 को आयुक्त महोदया की मंशा कि, प्रदेश स्तर पर थोक ड्रग लाइसेंस सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है, के सम्बन्ध में पुनः अवगत कराया गया तथा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फर्जी, निष्क्रिय अथवा बंद पड़े प्रतिष्ठानों के ड्रग लाइसेंसों जिनके माध्यम से किए जा रहे अवैध औषधि व्यापार(नकली, नशीली, अधोमानक औषधियों, फिजीशियन सैम्पल) की पहचान कर उन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है, जिससे नियमों के अनुरूप कार्य करने वाले व्यापारियों को सुरक्षित एवं पारदर्शी व्यापारिक वातावरण उपलब्ध हो सके एवं आमजनमानस को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित औषधियां उपलब्ध हो सकें।  

बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने संगठन के माध्यम से समस्त प्रतिष्ठानों/गोदामों/शाखाओं के मुख्य शटर पर स्पष्ट रूप से फर्म का नाम, औषधि लाइसेंस संख्या, जीएसटी नंबर, संपर्क नंबर तथा फर्म स्वामी का नाम अंकित करें तथा औषधि नियमों एवं लाइसेंस में वर्णित शर्तों के अनुरूप ही प्रतिष्ठान का संचालन सुनिश्चित करें। साथ ही अपर जिलाधिकारी(नगर) महोदय, जनपद आगरा द्वारा उपस्थित समस्त व्यापार मण्डल एवं आगरा फार्मा एसोसिएशन के पदाधिकारियों को यह आश्वस्त किया गया कि यह अभियान अवैध तरीके से व्यापार करने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध ही चलाया जा रहा है जिसमें पंजीकृत एवं नियमानुसार लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप व्यापार करने वाले व्यापारियों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। इस क्रम में पदाधिकारियों द्वारा अश्वस्त किया गया कि दवा करोबार में यदि कोई अवैध/गलत गतिविधियां उनके संज्ञान में आती है तो वह तत्काल विभाग को अवगत करायेंगे एवं थोक ड्रग लाइसेंस सत्यापन अभियान में सहयोग करेंगे।  

बैठक उक्त बिन्दुओं के साथ सधन्यवाद सम्पन्न हुई। 
...........

video

Pages