आगरा मण्डल आयुक्त की अध्यक्षता में हुई मण्डलीय सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलीटेशन काउन्सिल की बैठक - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 4 जुलाई 2026

आगरा मण्डल आयुक्त की अध्यक्षता में हुई मण्डलीय सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलीटेशन काउन्सिल की बैठक

आगरा मण्डल आयुक्त की अध्यक्षता में हुई मण्डलीय सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलीटेशन काउन्सिल की बैठक


आगरा:- मण्डल आयुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में शुक्रवार को मण्डलीय सूक्ष्म एवं लघु उद्यम फैसिलीटेशन काउन्सिल की बैठक हुई। बैठक में काउन्सिल के समक्ष एजेण्डा प्रस्तुत किया गया जिसमें लगभग 16 ऐसे प्रकरणों में सुनवाई की गयी जिसमें एमएसएमई से जुड़ी सूक्ष्म व लघु ईकाईयों द्वारा सेवाएं/सामग्री आपूर्ति करने एवं भुगतान नहीं होने आदि से संबंधित कारणों से विवाद हुआ। प्रत्येक प्रकरण में दोनों पक्षों द्वारा अभिलेखों के साथ जबाव दाखिल किए गये जिस पर काउन्सिल द्वारा विस्तृत चर्चा की गयी। जिन प्रकरणों में किन्हीं कारणों से दूसरा पक्ष उपस्थित नहीं हुआ उनमें मण्डल आयुक्त महोदय द्वारा अगली तिथि नियत की गयी।

वहीं तीन प्रकरणों में दोनों पक्षों द्वारा दी गयी सेवाएं/सामग्री आपूर्ति एवं गुणवत्ता या तकनीकी कारणों से भुगतान नहीं किए जाने से संबंधित दलीलें रखी गयीं। इन प्रकरणों में पूरी सुनवाई होने के पश्चात महोदय द्वारा निर्देश दिए गये कि दोनों पक्षों द्वारा दाखिल किए गये जबाव एवं अभिलेखों पर विचार कर काउन्सिल अगली तिथि पर अंतिम निर्णय जारी करेगी।

video

Pages