सानिध्य ने हाईस्कूल में प्राप्त किए 94% अंक ,सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं सानिध्य
जनपद आगरा:- सीबीएसई बोर्ड का 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ है जिसमें अनेकों छात्र छात्राओं ने अच्छे नंबर लाकर अपने शहर का नाम रोशन किया है इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर के छात्र सानिध्य सिंह ने दसवीं की परीक्षा में 94% अंक प्राप्त किए हैं सानिध्य सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय इवेंट ऑर्गेनाइजर दीपक सिंह मां सपना सिंह को दिया है सानिध्य सिंह कृष्णा कॉलोनी जीवनी मंडी के निवासी हैं उन्होंने दिन-रात शिक्षा में मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की है सानिध्य सिंह ने बताया कि वह जेईई की तैयारी करके सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं और वह इसकी तैयारी भी कर रहे हैं बचपन से इस सानिध्य सिंह शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी रहे हैं।