आगरा विकास प्राधिकरण ने हरीपर्वत और छत्ता वार्ड में अनाधिकृत निर्माणों पर लगाई सील
आगरा - आगरा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को हरीपर्वत वार्ड और छत्ता वार्ड में बिना मानचित्र के कराए जा रहे अनाधिकृत निर्माणों पर सीलबन्द की कार्रवाई की। नवीन पालीवाल द्वारा भूखण्ड सं0-36/237 भगवान टाकीज के पास, नेहरू नगर, एनएच-2, वार्ड हरीपर्वत - 1, आगरा पर बिना मानचित्र स्वीकृति के कराये जा रहे अनाधिकृत निर्माण को सीलबन्द कर दिया गया है।
छत्ता वार्ड में दो मकानों पर लगाई सील
महेन्द्र प्रताप द्वारा पीएनबी बैंक के बगल वाली गली में, एत्माद्दौला रोड, रामबाग, वार्ड छत्ता प्रथम, आगरा पर बिना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये अनाधिकृत निर्माण को सीलबन्द कर दिया गया है। एमपी अग्रवाल व कन्हैया बंसल द्वारा कानवान रेजीडेन्सी, 100 फुटा रोड, वार्ड छत्ता द्वितीय, आगरा पर बिना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये अनाधिकृत निर्माण को सीलबन्द कर दिया गया है।