आगरा में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, मण्डलायुक्त ने दिए निर्देश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, मण्डलायुक्त ने दिए निर्देश

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, मण्डलायुक्त ने दिए निर्देश

आगरा - मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की विभागीय समीक्षा की गयी। बैठक में जिले में स्थापित सीएचसी, पीएचसी सहित समस्त हेल्थ एण्ड वेलनेस केन्द्रों की व्यवस्था, चिकित्सकों/स्वास्थ्य कार्मिकों की उपलब्धता, मशीनरी की उपलब्धता, सरकारी अस्तपालों में चलने वाली ओपीडी सेवाएं, मरीजों की जांचें और दवाईयों की उपलब्धता की समीक्षा की गयी।

आयुुक्त ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों की ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने के संबंध में शासन से पत्राचार किया जाए। बाह एंव जगनेर के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिये 50-50 शैय्या के चिकित्सालय बनाये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये।

सीएमओ ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के पास मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की रिक्त भूमि पर नये अस्पताल भवन का निर्माण कर लेडी लॉयल अस्पताल को शिफ्ट किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रॉपर डाम्यूमेंट के साथ वित्तीय कार्ययोजना तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाए।

video

Pages