यमुना एक्सप्रेसवे पर महिला का शव मिला, हत्या की आशंका
आगरा - शुक्रवार को खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक महिला का शव मिला। महिला की हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव के कुछ ग्रामीण बकरी चराने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि एक शव कंबल में लपेटकर शव को काले टेप से पैक कर फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। सूचना मिलते ही पुलिस फील्ड यूनिट, एसओजी टीम और एसीपी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने में जुटी है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है और एक्सप्रेस-वे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।