ईमानदारी की मिसाल: यातायात पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 29 अप्रैल 2026

ईमानदारी की मिसाल: यातायात पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

ईमानदारी की मिसाल: यातायात पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

आगरा:- बोदला चौराहा–बिचपुरी मार्ग पर एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल को अपने कब्जे में लिया और उसके मालिक का पता लगाने के लिए आवश्यक प्रयास शुरू किए।

जांच के दौरान मोबाइल के ऑनर से संपर्क स्थापित किया गया। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद यातायात पुलिस द्वारा मोबाइल फोन को उसके वास्तविक मालिक को सकुशल वापस कर दिया गया।

मोबाइल मिलने पर मालिक ने पुलिस की इस ईमानदारी और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। यातायात पुलिस की इस पहल को आमजन ने भी सराहा है।

video

Pages