आगरा के कैलाश मंदिर में चल रहे पर्यटन
विकास कार्यों को देखने पहुंचे डीएम. मंदिर में पूजा अर्चना भी की. पहले चरण का काम पूरा, दूसरे चरण में ये हो रहा काम
आगरा:-जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को कैलाश मंदिर पर प्रगतिमान पर्यटन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कैलाश मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की, तत्पश्चात विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपस्थित पर्यटन अधिकारी ने अवगत कराया कि मंदिर में प्रथम चरण के कार्य पूर्ण हो गए।
द्वितीय चरण के अंतर्गत घाट निर्माण, भंडार गृह, यमुना दर्शन डेक, तथा पाथवे निर्माण सहित अन्य कार्य प्रगति पर हैं, जिनकी भौतिक प्रगति लगभग 75 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मंदिर के मुख्य गेट के पास रखे ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्देश दिया। घाट पर चेंजिंग रूम बनाने, साफ सफाई आदि के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।