आगरा: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पॉक्सो एक्ट का वारंटी गिरफ्तार, दर्ज हैं 13 मुकदमे - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 25 मई 2026

आगरा: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पॉक्सो एक्ट का वारंटी गिरफ्तार, दर्ज हैं 13 मुकदमे

आगरा: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पॉक्सो एक्ट का वारंटी गिरफ्तार, दर्ज हैं 13 मुकदमे

जनपद आगरा:- पुलिस कमिश्नरेट आगरा में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना बमरौली कटारा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट और गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक शातिर वारंटी अभियुक्त को उसके आवास से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी इलाके का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, जिस पर चोरी, लूट और छेड़छाड़ जैसे कुल 13 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस कमिश्नर और पुलिस उपायुक्त (पूर्वी जोन) के निर्देशन में सोमवार 25 मई 2026 को थाना बमरौली कटारा पुलिस क्षेत्र में वारंटियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि पॉक्सो एक्ट से संबंधित वारंटी अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और अभियुक्त को दबोच लिया।आरोपी राजू उर्फ गंगा निवासी इस्लामपुर, थाना बमरौली कटारा आगरा।

आरोपी राजू उर्फ गंगा के खिलाफ वाद संख्या 1371/25 मुकद्दमा अपराध संख्या 29/25 धारा 137(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था, जिसमें वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजू उर्फ गंगा एक शातिर किस्म का अपराधी है। आगरा के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ अपराध का एक लंबा इतिहास है। 

थाना ताजगंज चोरी और माल बरामदगी (धारा 379/411/413) के 8 मामले और लूट (धारा 392/411) का 1 मामला दर्ज है। थाना बमरौली कटारा मारपीट, धमकी धारा 323/342/427/504/506) और पॉक्सो एक्ट के मामले। थाना सदर व शमशाबाद चोरी की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

इस शातिर अपराधी को सलाखों के पीछे भेजने में मुख्य भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम दीपक तिवारी थानाध्यक्ष, बमरौली कटारा, एसआई प्रवेश वर्मा चौकी प्रभारी विसेरी भाड, थाना बमरौली कटारा, कांस्टेबल शुभम सारस्वत व कांस्टेबल दीपक चौधरी थाना बमरौली कटारा शामिल रहे।

video

Pages