अग्रवन हेरिटेज यूनिवर्सिटी में चोरी करने वाले दो शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी की तार व बाइक बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 25 मई 2026

अग्रवन हेरिटेज यूनिवर्सिटी में चोरी करने वाले दो शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी की तार व बाइक बरामद

अग्रवन हेरिटेज यूनिवर्सिटी में चोरी करने वाले दो शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, चोरी की तार व बाइक बरामद

जनपद आगरा:- थाना बमरौली कटारा पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अग्रवन हेरिटेज विश्वविद्यालय के स्टोर रूम का ताला तोड़कर बिजली के तार चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए बिजली के तारों के बंडल और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, गत 24 मई 2026 को वादी द्वारा थाना बमरौली कटारा में तहरीर दी गई थी कि 19 मई को अग्रवन हेरिटेज विश्वविद्यालय के स्टोर रूम में बिजली के तार के बंडल रखे हुए थे। 24 मई को जब स्टोर रूम को देखा गया तो अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर तार चोरी कर लिए गए थे। पुलिस ने मुकद्दमा अपराध संख्या 67/26 के तहत बीएनएस की धारा 331(4)/305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस आयुक्त व पुलिस उपायुक्त (पूर्वी जोन) के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी बमरौली कटारा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।

सोमवार 25 मई को पुलिस टीम क्षेत्र के नवामील पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि यूनिवर्सिटी में चोरी करने वाले दो शातिर चोर बिना नंबर की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से चोरी का माल बेचने के लिए आगरा की तरफ आ रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की और नवामील चौराहे के पास से दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रुस्तम पुत्र खजान सिंह और राधेश्याम पुत्र सौरंग सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ग्राम बजहेरा, थाना एकता आगरा के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से 4 बंडल 2.5mm बिजली के तार 1 बिना नंबर की काले रंग की पल्सर बाइक (घटना में प्रयुक्त) बरामद की है।

इस त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में दीपक तिवारी थानाध्यक्ष, थाना बमरौली कटारा, एसआई विश्वजीत राणा, हेड कांस्टेबल राशिद अली, कांस्टेबल रजत कुमार, दीपक कुमार और सूरज भाटी शामिल रहे।

video

Pages