पालीवाल पार्क में मजदूर का खोया मोबाइल पुलिस ने मिनटों में किया बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 25 मई 2026

पालीवाल पार्क में मजदूर का खोया मोबाइल पुलिस ने मिनटों में किया बरामद

पालीवाल पार्क में मजदूर का खोया मोबाइल पुलिस ने मिनटों में किया बरामद

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित पालीवाल पार्क में एक मजदूर का खोया मोबाइल पुलिस की तत्परता से कुछ ही मिनटों में बरामद हो गया। मोबाइल वापस मिलने पर मजदूर ने हरीपर्वत पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि “पुलिस ने दिल जीत लिया।”

जानकारी के अनुसार, मजदूर पालीवाल पार्क क्षेत्र में कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका मोबाइल अचानक कहीं गुम हो गया। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल नहीं मिला तो उसने पालीवाल पार्क चौकी पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सोनू कुमार ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करानी शुरू कर दी।

लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने आसपास क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद मोबाइल लगभग 50 मीटर दूर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने मोबाइल सुरक्षित बरामद कर मजदूर को सुपुर्द कर दिया। अपना मोबाइल वापस पाकर मजदूर भावुक हो गया और पुलिस की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की।

स्थानीय लोगों ने भी थाना हरीपर्वत पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील व्यवहार की सराहना की। क्षेत्र में चौकी इंचार्ज सोनू कुमार और उनकी टीम की इस कार्यवाही की चर्चा बनी हुई है।

थाना प्रभारी के निर्देशन में लगातार क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान से लोगों का पुलिस पर विश्वास मजबूत हो रहा है।

video

Pages