आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे अधिशासी अभियंता और चालक - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 13 मई 2026

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे अधिशासी अभियंता और चालक

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे अधिशासी अभियंता और चालक

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया, जब डौकी क्षेत्र में चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया, लेकिन समय रहते वाहन में सवार अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा और चालक धर्मेंद्र राजपूत बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई।

घटना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 14.900 के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा और चालक धर्मेंद्र राजपूत सफर कर रहे थे। इसी दौरान वाहन के गियर में तकनीकी खराबी आने लगी और गाड़ी धीमी गति से चलने लगी। कुछ देर बाद वाहन से धुआं निकलता दिखाई दिया।

स्थिति को भांपते हुए चालक धर्मेंद्र राजपूत ने तुरंत वाहन को एक्सप्रेसवे किनारे रोक दिया। जब बोनट खोलकर देखा गया तो इंजन से आग की लपटें निकल रही थीं। आग बढ़ती देख दोनों ने तुरंत गाड़ी से जरूरी सामान बाहर निकाला और सुरक्षित दूरी पर पहुंच गए।

कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

घटना के दौरान एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वाहन में आई तकनीकी खराबी माना जा रहा है।

video

Pages