जनपद को निपुण बनाने के लिए अभी से प्रयास करने की आवश्यकता - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 1 मई 2026

जनपद को निपुण बनाने के लिए अभी से प्रयास करने की आवश्यकता

जनपद को निपुण बनाने के लिए अभी से प्रयास करने की आवश्यकता 
 
आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में आज एआरपी, एसआरजी, डायट मेंटर एवं खंड शिक्षा अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया समीक्षा बैठक में एआरपी, एसआरजी, डायट मेंटर द्वारा किए जा रहे सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, कक्षा 2 एवं 3 के बेसलाइन आकलन , निपुण प्लस एप पर आंकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा किए गए निपुण आकलन के पश्चात परिणाम के आधार पर प्राप्त रिपोर्ट कार्ड का बच्चों के अभिभावकों के मध्य वितरण तथा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे स्कूल चलो अभियान, पुस्तक वितरण, निपुण तालिका का प्रयोग, शिक्षक संदर्शीका का शिक्षण में उपयोग, संकुल की बैठकों का आयोजन तथा एसएमसी एवं शिक्षक अभिभावक बैठक आयोजन सहित सभी बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डायट आगरा अनिरुद्ध यादव ने कहा कि हमें जनपद को निपुण बनाने हेतु अभी से प्रयास करने की आवश्यकता है साथ ही उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रत्येक विकास खण्ड से न्यूनतम 300 आवेदन तथा श्रेष्ठ योजना में न्यूनतम 100 आवेदन करने हेतु सभी को दिशा निर्देश प्रदान करते हुए अभी से बच्चों के जाति एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने पर जोर दिया। समीक्षा बैठक का संचालन प्रवक्ता एवं निपुण प्रभारी धर्मेंद्र प्रसाद गौतम ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा तथा श्रेष्ठा योजना में गत सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर विकास क्षेत्र बिचपुरी, खेरागढ़, अकोला के खंड शिक्षा अधिकारी सहित तीनों विकास खण्ड की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता यशवीर सिंह, डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय , अनिल कुमार, हिमांशु सिंह, डॉ. प्रज्ञा शर्मा, संजीव कुमार सत्यार्थी, पुष्पेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, रंजना पांडे, डॉ दिलीप कुमार गुप्ता सहित समस्त विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी एवं एआरपी मौजूद रहे।

video

Pages