आगरा: भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, गोपेश्वर मंडल में जताया आक्रोश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 1 मई 2026

आगरा: भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, गोपेश्वर मंडल में जताया आक्रोश

आगरा: भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, गोपेश्वर मंडल में जताया आक्रोश

आगरा। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच गुरुवार को आगरा, उत्तर प्रदेश, भारत के गोपेश्वर मंडल क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका।

गोपेश्वर मंडल के वार्ड 81 में “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” का आयोजन किया गया, जो कैलाशपुरी कॉलोनी से कैलाशपुरी मंदिर तक निकाली गई। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की और अंत में राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।

इस मौके पर भाजपा की वरिष्ठ नेता निर्मला दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक एवं गोपेश्वर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीशा गुप्ता, मंजू गुप्ता, उषा सिंह, सुमन, दीपा, हनी, वंशिका सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण पाराशर, मंडल अध्यक्ष अमित बंसल, महामंत्री राजेश सूर्यवंशी और देवेन्द्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष मुनेश प्रजापति, पार्षद अमित पटेल, शरद चौहान, गजेंद्र पिप्पल, विक्रांत कुशवाह, पूर्व कोषाध्यक्ष मंगल सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह और मीडिया प्रभारी कौशल सैनी सहित अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर गंभीर है और विरोधियों के रवैये के खिलाफ जनजागरण अभियान जारी रहेगा।

video

Pages