चावली गांव को जलभराव और कीचड़ से मिलेगी मुक्ति, ब्लॉक प्रमुख ने शुरू कराया आरसीसी रोड का निर्माण शुरू
एत्मादपुर। चावली गांव के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है। गांव के मुख्य रास्तों पर फैले दलदल से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए ब्लॉक प्रमुख एत्मादपुर इति सिंह ने विकास कार्य शुरू कर दिया है। एत्मादपुर की ब्लॉक प्रमुख इति सिंह और उनके पति डॉ. अवधेश सिंह ने गांव में आरसीसी (स्ट्रेंथ कंक्रीट) सड़क निर्माण कार्य का विधि-विधान से शिलान्यास किया।
ग्रामीणों को मिलेंगे यह बड़े फायदे:
आवागमन होगा सुगम: आरसीसी रोड बनने के बाद ग्रामीणों को कीचड़ और जलभराव वाले रास्तों से नहीं गुजरना पड़ेगा।जलभराव वाले क्षेत्रों में सामान्य डामर या खड़ंजे की सड़कें जल्दी टूट जाती हैं। उनकी तुलना में कंक्रीट (आरसीसी) की सड़कें अधिक मजबूत और टिकाऊ होती हैं।बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता: रास्तों पर पानी जमा न होने से गंदगी और मच्छरों के प्रकोप पर लगाम लगेगी। इससे गांव में फैलने वाली मौसमी बीमारियों में भारी कमी आएगी।इस विकास कार्य की शुरुआत होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने गहरी खुशी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस नारकीय स्थिति को झेल रहे थे। समस्या का स्थाई समाधान कराने के लिए चावली गांव के निवासियों ने ब्लॉक प्रमुख इति सिंह और डॉ. अवधेश सिंह का आभार व्यक्त किया है।डॉ अवधेश सिंह ने बताया मुलायम सिंह चौहान ने समस्या से अवगत कराया था मोके पर जाकर देखा तो बहुत बुरा हाल था क्षेत्रीय लोगों को आने-जाने में कीचड़ में होकर गुजरना पड़ता था देखते ही तुरंत समस्या को खत्म करने के लिए यह कार्य कराया है।इस दौरान धर्मवीर सिंह, मनवीर सिंह, हितेंद्र चौहान, सुखेद्र कुशवाह, सलीम खान,शाहिद खान, करुआ कुशवाह, भोला धाकरे, योगेश चौहान, लल्लू ठाकुर, विशाल चौहान, मोहन चौहान, बुध्दा ,जीतू चौहान,एवं ग्रामीण मौजूद रहे।