बीमा पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं को लेकर हुआ विचार-विमर्श
आगरा। जनरल इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन नॉर्दर्न जोन, आगरा यूनिट की बैठक शनिवार को वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन, आगरा में आयोजित की गई। बैठक में बीमा क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, मेडिकल सुविधाओं एवं अन्य समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के पदाधिकारी विजय कुमार मालिक, सचिव प्रदीप मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष कृष्ण कन्हैया अग्रवाल द्वारा की गई।
दंत चिकित्सक डॉ. तरुण महाजन ने सभी को दांतों के सुरक्षित रखने एवं बीमारियों के बचाव के लिए अपना व्याख्यान दिया।
बैठक की शुरुआत में सभी दिवंगत पेंशनर्स को खड़े होकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया।
सचिव प्रदीप मेहरोत्रा ने बताया कि बैठक में दर्जनों रिटायर्ड पेंशनर्स उपस्थित थे। आगरा यूनिट में सभी सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनी के करीब 220 साथी इसके सदस्य हैं। संगठन में जो रिटायर साथी जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनकी पत्नियों भी सदस्य हैं। पेंशनर्स एसोसियन सभी साथियों का परेशानी के समय हमेशा साथ खड़ी रहती है।
सभी पेंशनर्स ने एक स्वर में आवाज उठाई कि जिस प्रकार सरकार ने व्यक्तिगत मेडिक्लेम पॉलिसी से जीएसटी को मुक्त किया है, उसी प्रकार ग्रुप मेडिकल पॉलिसी को भी जीएसटी से मुक्त किया जाए, जिससे सेवानिवृत्त सभी साथियों को मेडिकल के प्रीमियम में राहत मिल सके, जिसमें पेंशनर्स ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा। सदस्यों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मेडिकल सुविधाओं एवं पेंशन संबंधी कार्यों में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से लगातार संवाद बनाए रखने की आवश्यकता है।
बैठक में पेंशनर्स के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान को लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई। एसोसियन द्वारा आगामी नॉर्थन जोन की मीटिंग आगरा में आयोजित कर रही है, जिसमे सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा एवं सभी 75 वर्ष से अधिक उम्र के रिटायर साथियों का सम्मान किया जाएगा।
इस दौरान राजीव गुप्ता, के के जैन, मुकेश चतुर्वेदी, प्रभुदत्त उपाध्याय, अरुण सिंह, कल्याण सिंह, विष्णु गर्ग, नारायण चांदनी, विष्णु स्वरूप, गुरु दास, अनिल अग्रवाल, अनिल एतवानी, राजीव सत्संगी, राजीव जैन, मदन गोपाल, अशोक भद्र शाक्य, अशोक साहनी, पीसी अग्रवाल, महेंद्र सिंह, विनोद कुमार वार्ष्णेय, आज्ञा सिंह, संजीव शर्मा, राकेश कुमार, जीएस गिल, प्रमोद माहेश्वरी आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे।