भूजल सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को जल संरक्षण का दिया गया संदेश, "जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प" थीम पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 23 जुलाई 2026

भूजल सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को जल संरक्षण का दिया गया संदेश, "जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प" थीम पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

भूजल सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को जल संरक्षण का दिया गया संदेश, "जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प" थीम पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

आगरा:-भूजल सप्ताह के छठे दिन भूजल संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं भूजल संसाधनों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु फतेह चंद इंटर कॉलेज, लोहा मंडी, आगरा में भूगर्भ जल विभाग द्वारा भूजल गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अवधेश कुमार भारस्कर, हाइड्रोलॉजिस्ट द्वारा विभिन्न वर्गों के छात्रों को सम्बोधित करते हुए अवगत कराया गया कि भूजल संसाधन वर्तमान में अनियन्त्रित दोहन के परिणाम स्वरूप दबाव की स्थिति में हैं। वर्तमान में भूजल का संरक्षण व संचयन महती आवश्यकता ही नहीं बल्कि अनिवार्यता भी बन गयी है। इस वर्ष भूजल सप्ताह आयोजन के मुख्य विचार बिन्दु “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” के दृष्टिगत उपस्थित छात्र–समूह से जल संरक्षण के छोटे–छोटे उपायों को अपनाकर जल संचयन का आह्वान किया गया तथा भूजल संचयन पर लघु प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, निबन्ध एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उक्त से अतिरिक्त राजकीय इंटर कॉलेज, पचकुइयाँ, शाहगंज, आगरा में भूजल सप्ताह 2026 के आयोजन के क्रम भूजल संचयन एवं संवर्धन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं भूगर्भ जल विभाग, खण्ड–आगरा द्वारा संयुक्त रूप से छात्रों के साथ भूजल जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री दीपक कुमार, हाइड्रोलॉजिस्ट द्वारा भूजल के विवेकपूर्ण उपयोग एवं जल बचत के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान पीढ़ी की जल की आवश्यकताओं को पूर्ण करने के साथ भविष्य की पीढ़ी के लिए जल सुरक्षित कल के सपने को साकार करने हेतु मुख्यतः 04 बिन्दुओं 1–हर बूंद बचायें, 2–कैच द रेन, 3–जल को दूसरा जीवन दें (रियूज एण्ड रिसाइक्ल) एवं 4–जल स्रोतों को साफ रखें पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यशाला को जल जागरूक किया गया। साथ ही इस अवसर पर उपस्थित समस्त शिक्षकों एवं छात्रों को “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” स्लोगन को दोहराते हुए संकल्प का आह्वान कर जल संरक्षण अभियान से जोड़ा गया। इस विषय पर छात्रों के बीच लिखित लघु प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। विजेता छात्रों को प्रशस्ति–पत्र व मेडल प्रदान किया गया। अंत में भूजल संचयन का आह्वान करते हुए जल शपथ का प्रतिज्ञान किया गया।
-------------

video

Pages