आगरा में खुरपका-मुँहपका रोग नियंत्रण हेतु 45 दिवसीय निशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पशुपालन विभाग के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का किया शुभारंभ
49 टीमें गांव-गांव जाकर 6.22 लाख से अधिक पशुओं का करेंगी निशुल्क टीकाकरण
22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलेगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, डॉ. विपिन कुमार
आगरा:- खुरपका-मुँहपका रोग (एफ०एम०डी० सी०पी०) के नियंत्रण हेतु निशुल्क टीकाकरण की शुरूआत मनीष बंसल, जिलाधिकारी एवं श्रीमती प्रतिभा सिंह, मुख्य विकास अधिकारी तथा डा० डी०के० पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आगरा द्वारा कलैक्ट्रेट आगरा के प्रागण से पशुपालन विभाग के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरूआत की गयी। पशुओं में टीकाकरण कार्य हेतु 49 टीमें पशुपालन विभाग द्वारा बनायी गयी है जोकि गाँव-गाँव जाकर पशुओं में निशुल्क टीकाकरण करेगी। टीकाकरण हेतु 622150 डोज टीका जनपद आगरा को प्राप्त हो चुका है। टीकाकरण आज दिनांक 22.07.2026 से शुरू होकर दिनांक 08.09.2026 तक कुल 45 दिन चलेगा। टीकाकरण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु डा० विपिन कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 04 माह से कम आयु के पशुओं तथा 06 माह से अधिक अवधि के गर्भित पशुओं का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। अतः पशुपालक निर्धारित मानकों का पालन करते हुए पात्र पशुओं का ही टीकाकरण कराकर अभियान को सफल बनाएं।
कार्यक्रम के समय डा० विपिन कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), डा० अनिल कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सदर), डा० जयन्त यादव उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (एत्मादपुर), डा० संजय यादव पशु चिकित्साधिकारी (बिचपुरी), डा० राकेश कुमार सिंह पशु चिकित्साधिकारी (सिकन्दरा), डा० संजय तोमर पशु चिकित्साधिकारी (फ०सीकरी), डा० ओम बाबू बाथम पशु चिकित्साधिकारी (खंदोली), डा० विकास सचान पशु चिकित्साधिकारी (बमरौली कटारा), डा० सुदीप कुमार पशु चिकित्साधिकारी (अकोला) उपस्थित रहे।