राहुल गांधी अपने आप को कानून से ऊपर समझते हैं। विरोध का हक लेकिन कानून का पालन करें.. के के भारद्वाज
आगरा:-बीजेपी नेता के के भारद्वाज ने कहा कि देश नियमों से चलता है लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी मनमानी पर उतारू हैं।पहली बार देश ने देखा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी के कई नेताओं के साथ अचानक माननीय प्रधानमंत्री के आवास के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए. लोकतंत्र में प्रदर्शन करना और अपनी आवाज उठाना निश्चित रूप से लोकतंत्र का गहना है, लेकिन सवाल यह है कि प्रदर्शन कहां और किस तरह किया जाना चाहिए? देश जिन नियमों के तहत चलता है, क्या उनकी अनदेखी की जा सकती है? यह बात देश के नेता प्रतिपक्ष को भली-भांति मालूम होनी चाहिए.
उन्होंने राहुल गांधी कोई साधारण नेता नहीं हैं बल्कि वे संवैधानिक पद पर आसीन नेता प्रतिपक्ष हैं. उन्हें अच्छे से पता है कि दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर जैसे स्थान पहले से निर्धारित हैं. इसके बावजूद बिना किसी अनुमति के कानून को ताक पर रखकर प्रधानमंत्री आवास के ठीक बाहर सिट-इन प्रोटेस्ट (सिट-इन धरना) आयोजित करना पूरी तरह अनुचित है। तो उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।