मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने किया पत्रकारों का सम्मान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 15 फ़रवरी 2021

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने किया पत्रकारों का सम्मान

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने किया पत्रकारों का सम्मान

जनपद आगरा मुनीष अल्वी :- अत्याचार व समाज में उत्पन्न होने बाली समस्याओं के खिलाफ लोगों को जागरूक कर प्रशासन की मदद से इसका समाधन निकालना ही इस संगठन का उद्देश्य है। मानवाधिकार हनन, महिला उत्पीड़न, बाल श्रम समेत समाज में होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना मानवाधिकार एंव सामाजिक न्याय आयोग की अहम प्राथमिकता है ,आज मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग द्वारा सिकंदरा बोदला स्थित गठबंधन होटल में संगठन के प्रदेश अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकारों को बुलाकर उनका सम्मान आदि किया गया , मानवाधिकार आयोग के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संगठन की आवाज को उठाने के लिए सबसे अहम भूमिका पत्रकारों की होती है अगर पत्रकार नहीं होंगे तो हमारी आवाज शाशन प्रशाशन तक पहुंचना असम्भव है ,और पत्रकार ही समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं ,इसलिए संगठन द्वारा पत्रकारों का सम्मान किया गया इस सम्मान समारोह में  जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चौहान, संगठन मंत्री राशिद हुसैन, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, राजकुमार, पत्रकार सौरभ शर्मा, अखिलेश चौधरी, प्रमोद शर्मा,पत्रकार मुनीष अल्वी ,पत्रकार इस्लामुद्दीन ,पवन कुमार ,हरीश कुमार , नाजरीन खान, आदर्श कुमार,राजेश शर्मा,सद्दाम हुसैन ,मनोज सैंगर आदि संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

video

Pages