भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर
पिहानी, हरदोई। पिहानी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा गोविंद सिंह के द्वारा आज बन्दरहा गांव में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कैंप लगाकर लोगों को पार्टी के द्वारा जारी किए गए नंबर पर मिस कॉल करके पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह के निर्देशानुसार गांव में कैंप लगाकर लोगों को सदस्य बनाने एवं पार्टी द्वारा प्रदेश में किए गए कार्यों की उपलब्धियां बतानी हेतु युवा मोर्चा को मैदान में उतारा गया है पिहानी ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा के द्वारा इस समय गांव गांव में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा जाना है युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी अपनी कड़ी मेहनत के साथ इस काम को सफलतापूर्वक करने के लिए लगे हुए हैं आज बन्दरहा में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिहानी ग्रामीण गोविंद सिंह, महामंत्री अनुराग त्रिपाठी उपाध्यक्ष कपिल देव,राजीव सिंह, मीडिया प्रभारी नीरज अवस्थी सेक्टर संयोजक अभय प्रताप सिंह एवं सदस्य प्रदीप वर्मा रजनीश राठौर मधुरेंद्र सिंह आदि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में मौजूद रहे।