राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा संघ ने मंदिरों पर पहुंचकर किया सराहनीय कार्य
आगरा:-राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा संघ के पदाधिकारियों ने जिले के कैलाश मंदिर, सिकंदरा, और राजेश्वर मंदिर राजपुर चुंगी पर श्रद्धालुओं और गरीब लोगों में केले और पेठे का वितरण किया। हमारी संस्था निरंतर गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगी हम अपनी संस्था के माध्यम से एक जागरूक रैली निकालकर लोगों को वृक्ष लगाने तथा पानी बचाने के लिए गांव गांव जाकर संदेश देंगे हमारी संस्था का प्रत्येक व्यक्ति हमेशा समाज हित के लिए कार्य करेगा हमारी संस्था का प्रथम और मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत हरित भारत का है आज इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष हेमंत सिंह तोमर ,उपाध्यक्ष सुनील कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अवनीश झा ,उपाध्यक्ष जुनैद कुरेशी ,भगवान स्वरूप ,योगेश जादौन, ब्रजबीर सिंह, रविंद्र झा, शौर्य प्रताप सिंह तथा भुवनेश प्रताप सिंह आदि लोगों का सहयोग रहा