आगरा से अगवा छात्रा दिल्ली में गोलगप्पे खाते मिली।
स्कूल गई थी, तब से थी लापता
थाना बाह क्षेत्र के एक गांव स्थित घर से 17 साल की 12वीं की छात्रा गुरुवार को स्कूल में ईमेल आईडी नोट कराने के लिए निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गई। देर तक नहीं लौटी तो घरवालों ने तलाश किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार वालों ने गांव के गौरव पर आरोप लगाया। कहा, वह उसे अगवा करके ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
जांच में लोकेशन मिली दिल्ली
पुलिस जांच में छात्रा और युवक की लोकेशन दिल्ली में मिली। इस पर बाह पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को दिल्ली के बुद्ध विहार में छात्रा अपने प्रेमी के साथ गोल गप्पे खाते हुए मिली। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की और आरोपी युवक गौरव को गिरफ्तार कर लिया। बाह थाने लेकर आई। पुलिस ने शनिवार को छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।