यूपी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल 15 अगस्त पर नहीं मिलेगी छुट्टी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 16 जुलाई 2022

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल 15 अगस्त पर नहीं मिलेगी छुट्टी

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल 15 अगस्त पर नहीं मिलेगी छुट्टी

लखनऊ। यूपी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल 15 अगस्त पर नहीं मिलेगी छुट्टी।

यूपी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। इस बार 15 अगस्त को कोई छुट्टी नहीं होगी। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सरकारी या गैर सरकारी दफ्तर और बाजार बंद नहीं रहेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


बता दें कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसक तहत ही उत्तर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान सभी घरों, सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों के अलावा संस्थानों में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके निर्देश मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने दिए हैं।

गुरुवार देर शाम हुई बैठक में उन्होंने कहा, यह आजादी का अमृत महोत्सव है। अब ऐसा अविस्मरणीय पल 25 सालों बाद आएगा। ऐसे में इस बार यूपी में सात दिन तक ऐसा माहौल हो कि पूरा विश्व देखे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि कोई भी छुट्टी मनाने न जाए। उन्होंने सा​माजिक संगठनों और लोगों को इस अमृत महोत्सव से जोड़ने की बात कही।

आपको बता दें कि 75 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव मनाने के लिए राज्यों को निर्देश दिए हैं। यही कारण है कि कश्मीर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है।

video

Pages