सपने में दिखाई दिए महादेव तो मुस्लिम युवक 'फैज' बन गया शंकर, बोला- मेरी शिव में आस्था.... - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 23 जुलाई 2022

सपने में दिखाई दिए महादेव तो मुस्लिम युवक 'फैज' बन गया शंकर, बोला- मेरी शिव में आस्था....

सपने में दिखाई दिए महादेव तो मुस्लिम युवक 'फैज' बन गया शंकर, बोला- मेरी शिव में आस्था....

मुजफ्फरनगर के गांव कढ़ली व हाल पता मेरठ बाइपास पर रहने वाले फैज मोहम्मद एक प्राइवेट फार्म में श्रमिक हैं. शुक्रवार को खतौली गंगनहर पटरी पर त्रिवेणी शुगर मिल के कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे तो कांवड़ियों के साथ आयोजकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. पांच बार कांवड़ लाने के बाद उसने अपने नाम के आगे फैज मोहम्मद उर्फ शंकर लिखना शुरू कर दिया.

फैज कहते हैं कि आस्था जाति-धर्म का बंधन नहीं है. मेरी शिव में आस्था है. यह मन और मोहब्बत का तालमेल है. इस बार वो शिवरात्रि को पूरा महादेव पर जलाभिषेक करेगा.

फैज का कहना है कि वह जाति-धर्म में विश्वास नहीं रखता. वह भगवान शंकर का भक्त है. उनके आर्शीवाद से कांवड़ लेकर आ रहा है. वे मेरठ के काली पलटन औघड़नाथ मंदिर में हरिद्वार से पांच साल से गंगाजल लाकर चढ़ा रहे हैं. इस वर्ष छठीं कांवड़ शिवरात्रि के दिन बागपत के पुरा महादेव में चढ़ाएगा.

video

Pages